धौलपुर : पति ने पार की हैवानियत की सभी हदें, दोस्तों से पत्नी का दुष्कर्म करा प्राइवेट पार्ट में लगाई मिर्ची

By: Ankur Wed, 30 June 2021 10:49:42

धौलपुर : पति ने पार की हैवानियत की सभी हदें, दोस्तों से पत्नी का दुष्कर्म करा प्राइवेट पार्ट में लगाई मिर्ची

राजस्थान के धौलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। यहां पत्नी ने अपने दोस्तों से पत्नी का दुष्कर्म कराया और अत्याचार की ऐसी इंतहा हो गई कि प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची और झंडू बाम तक लगा डाली। पीड़िता ने पुलिस थाने में रोते-रोते आपबीती सुनाई तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने भाई-भाभी को दी, जो उसे पुलिस थाने ले गए। बसेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल करा लिया गया है। उसके ससुराल वालों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। इसका पति मार्बल फिटिंग का कारीगर है, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने 26 से 28 जून तक उसे बंधक बनाकर रखा। उस दौरान उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इसके बाद महिला के गुप्तांग पार्ट पर बाम भी लगा दिया। इसके अलावा कई गंदी हरकतें कीं।

महिला ने बताया कि दहेज की मांग और प्रताड़ना की जानकारी उसने अपने पिता को दी। वह पीड़िता की ससुराल आए और सभी लोगों को समझाया। इसके बाद 26 जून को महिला का पति अपने एक दोस्त के साथ घर पर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर पहले मिर्च और बाद में झंडू बाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि जुल्म की इंतहा से पीड़िता बेहोश हो गई। ऐसे में आरोपी ने कई लोगों के सामने अपनी पत्नी को परोस दिया।

ये भी पढ़े :

# कानपुर : रिश्ते हुए शर्मसार, शादी का झांसा देकर युवती से पांच महीने तक करता रहा दुष्कर्म

# उत्तरप्रदेश : चलती बस में किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली पिछली सीट के नीचे

# हरियाणा : रंजिश के चलते गोली मारकर की गई ठेके से निकले युवक की हत्या

# आखिर बिना दिल के कैसे 555 दिनों तक जिंदा रह पाया ये शख्स, जानकर रह जाएंगे हैरान

# गेम खेलने के दौरान बच्चे की गलती पड़ी पिता की जेब पर भारी, बेचनी पड़ गई कार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com